शासन के दिशा निर्देशो को ताक पर रख खरीद लिया एसी (AC).
kamrun nisha.

शासन के दिशा निर्देशो का पालन किए बिना ही खरीद लिया एसी (AC)
क्या वातानुकूलित कमरे में बैठे कोरिया जिले के पीएचई कर्मचारी आम जनता को दिला पायेंगे पानी की समस्या से मुक्ती।
कोरिया जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शायद शासन स्तर पर बनाए गए नियमो की अवहेलना करने की आदत सी हो गई है तभी तो शासकीय नियमो का पालन न करते हुऐ ये आधिकारी अपनी मनमर्जी पर उतारू है और बेखौफ कुछ भी करते नजर आ रहें है अभी हाल ही का ताजा मामला कार्यालय के कमरों में बगैर प्रशासकीय स्वीकृति और तकनीकी स्वीकृति लिऐ एसी (AC) खरीदी कर लगवाने का है।
आपको बता दे की किसी भी शासकीय कार्य के लिऐ सबसे पहले प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी स्वीकृति जरूरी होती है किन्तु अक्सर किसी न किसी कार्य को लेकर चर्चाओं में रहने वाले कोरिया जिले का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में है इस बार मामला कार्यालय के कई कमरों में एसी लगवाने का है वो भी बिना प्रसाशकीय और तकनीकी स्वीकृति के यही नहीं विभागीय उच्च आधिकारी को शासन के बनाए नियम खिलवाड़ नजर आते है और वह इन नियमो का पालन बाद में अपने हिसाब से करने की बात कहते नजर आ रहे है । एक तरफ इस भीषण गर्मी में जहां ग्रामीण जनता पानी के लिऐ तरस रही है और भटक रही है तो वही दूसरी ओर विभाग के कर्मचारियो के लिऐ कार्यालय में लगे कुलर हटाकर एसी खरीद कर कार्यालय में लगवाया जाना इनकी ग्रामीण जनता के प्रति संवेदनशीलता और कार्यालीन कार्यशैली बताने के लिऐ काफी है। क्योंकि बिना एसी के गर्मी में कुलर और पंखों के बीच बैठ कर कर्मचारियो से काम ठीक से नहीं हो पा रहा था ऐसा हम नहीं स्वयं विभाग के कार्यपालन अभियंता कह रहें है।
1
शासन के नियम बने शो पीस
किसी भी कार्य को करने के लिऐ विभागीय नियमो का पालन करना आवश्यक है किन्तु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिऐ इन नियमो का कोई मायने नहीं ये कभी भी कुछ भी कर सकते है नियमो का पालना करना है या नहि ये खुद तय करते है क्योंकि शासन द्वारा बनाए नियम महज इनके लिऐ शो पीस है।
- ब्लॉक 2 लोक सेवकों का कार्य जहां जनता की सेवा करना है तो वही इस भीषण गर्मी में ग्रामीण जन पानी के लिऐ तरस रहे है और जलजीवन मिशन का कार्य अपनी धीमी गती से चल रहा है किन्तु शायद इसकी इन लोक सेवकों को कोई परवाह नहीं अब कार्यालय में कर्मचारी एसी की हवा का आनंद लेते नजर आएंगे बाकी जो है सो है ही।

3
वही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला कोरिया के ईई का कहना है कि गर्मी को देखते हुऐ एसी लगवाए गए है स्वीकृति और प्रक्रिया बाद में पुरी कर ली जायेगी
सी बी सिंह
ई ई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला कोरिया

