कलेक्टर ने सेवानिवृत कर्मचारियों को दिया पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश.

kamrun nisha.

मनेन्द्रगढ़ 03 जुलाई 2023 / कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा जिला कोषालय के माध्यम से शिक्षा विभाग के लेखापाल सेवानिवृत कर्मचारी अरुण कुमार भट्टाचार्य को पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश देकर सम्मानित किया और उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। भट्टाचार्य 39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए हैं।

जिला कोषालय अधिकारी सी.एस. सराफ ने पेंशन प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2023 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले अन्य चार कर्मचारी प्रधान पाठक पीटर खेस, शैलेष कुमार साह, रामबहोर लाल गुप्ता एवं उपवनक्षेत्रपाल सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वन विभाग को भी पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया गया है।

इस दौरान सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र प्रजापति सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.