कलेक्टर कोरिया एवं पुलिस अधिक्षक कोरिया ने किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दूरभाष निदेशिका का विमोचन जिला अध्यक्ष कृष्ण विभूति तिवारी
kamrun nisha

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष कृष्ण विभूति तिवारी के द्वारा बताया गया कि जिला कोरिया बैकुंठपुर, कलेक्टर कोरिया एवं पुलिस अधिक्षक कोरिया ने किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दूरभाष निदेशिका का विमोचन।

कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधिक्षक त्रिलोक बंसल, संसदिय सचिव अम्बिका सिंह देव एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023 की दूरभाष निदेशिका का विमोचन किया। संभागीय अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस दूरभाष निदेशिका में संपूर्ण प्रदेश के पत्रकारों सहित विभिन्न शासकिय विभागों व कार्यालयों तथा अन्य आवश्यक दूरभाष क्रमांक संकलित किये गए हैं।

निदेशिका विमोचन के अवसर पर कलेक्टर, पुलिस अधिक्षक के अलावा जिला पंचायत सीईओ डां. आशुतोष चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर, घनश्याम मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी ने बधाई दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष कृष्ण विभूति तिवारी, चैनल इंडिया ब्यूरो चीफ कमरून निशा जिला कोरिया जिला एमसीबी फारूख ढेबर, निलेश तिवारी, आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

