विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो तथा भाजपा प्रत्याशी रेणुका ने जमा किया नामांकन दोनों विधानसभा के लिए अब 26 अभ्यर्थियों लिया नामांकन फॉर्म अब तक 8 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन।

kamrun nisha.

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो तथा भाजपा प्रत्याशी रेणुका ने जमा किया नामांकन

दोनों विधानसभा के लिए अब 26 अभ्यर्थियों लिया नामांकन फॉर्म

अब तक 8 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के लिए आज कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो ने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत तथा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत की मौजूदगी ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती रेणुका सिंह ने नामाकंन पत्र जमा किया। इसी प्रकार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने भी नामाकंन पत्र जमा किया।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चन्द्र सिंह ने विधासभा अध्यक्ष चरणदास महंत तथा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत की मौजूदगी ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं श्याम बिहारी जासवाल ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री भईयालाल राजवाडे़ की उपस्थिति में नामांकन पत्र जमा किया।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी श्री आदित्य राज डेविड ने तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी महेश प्रसाद ने नामांकन पत्र जमा किया। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 26 नामांकन पत्र अभ्यर्थियों ने लिया है। इनमें से 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा कर दिया है।

—००००—

विधानसभा निर्वाचन 2023

-मतदान दिवस 17 नवंबर के लिए संवैतनिक अवकाश घोषित

मनेन्द्रगढ़/ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में मतदान द्वितीय चरण अर्थात् 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) में उल्लेखित प्रावधानों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पत्र में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधान सभा निर्वाचन-2023 हेतु जिले में स्थापित शासकीय संस्थाओं, कार्यालयों, सभी कारखानों तथा गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों को मतदान के दिन अर्थात 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार) को सवेतन अवकाश स्वीकृत किया जाता है। जिले के ऐसे समस्त कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घण्टे का अवकाश घोषित किये जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अन्तर्गत आते है। उनके काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.