सोनहत के तीन मतदान केंद्रों में 100 प्रतिशत मतदान
kamrun nisha.
विधानसभा निर्वाचन 2023
निर्वाचन ब्रेकिंग
सोनहत के तीन मतदान केंद्रों में 100 प्रतिशत मतदान
कोरिया 17 नवम्बर 2023।
विधानसभा क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत (आंशिक) के तीन मतदान केन्द्रों में शतप्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है।
बता दें सोनहत विकासखण्ड के ग्राम शेहराडांड, कांटो, रवला मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं ने अपने मतदान केंद्र जाकर मतदान किया है।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने ग्रामवासियों व सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि दूरस्थ वनांचल के इन मतदाताओं ने अपने अधिकार का सही उपयोग किया है।

