बैकुंठपुर विधानसभा में दोपहर 01 बजे तक 39.93 प्रतिशत मतदान.

kamrun nisha.

विधानसभा निर्वाचन 2023

बैकुंठपुर विधानसभा में दोपहर 01 बजे तक 39.93 प्रतिशत मतदान

कोरिया,17 नवम्बर 2023
निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, बैकुंठपुर से मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर विधानसभा के तहत सुबह 9 बजे तक बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र 03 में 5.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। इनमें
पुरुष मतदाता 5.58 प्रतिशत
महिला मतदाता 5.53 प्रतिशत
थर्ड जेंडर 40 प्रतिशत मतदान किए थे। इसी तरह सुबह 11 बजे तक 19 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें पुरुष मतदाता 18.48, महिला मतदाता 19.51 व तृतीय लिंग मतदाता 60 प्रतिशत रहा।

अभी मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक बैकुंठपुर विधानसभा में 39.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुरूष मतदाता 38.70 व महिला मतदाता 41.17 प्रतिशत मतदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.