जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने स्वीप आधारित प्रतियोगिता संपन्न
kamrun nisha

जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने स्वीप आधारित प्रतियोगिता संपन्न
बैकुंठपुर/कोरिया : कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कोरिया विनय कुमार लंंगेह के निर्देशन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता तथा महिला समूहों के सदस्यों की स्वीप आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विदित हो कि गत मंगलवार को विकास खंड स्तर पर जनपद पंचायत प्रांगण एवम सभा कक्ष में एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं को जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन में वोट प्रतिशत बढ़ाने शपथ दिलाई गई तथा मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप आधारित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई।
उपस्थित महिला प्रतिभागियों से मतदान विषय पर प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.पन्ना ने लोक सभा निर्वाचन – 2024 में शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु उपस्थित महिला प्रतिभागियों से अपील की है। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक कोमल तिवारी, संकुल स्तर के पी आर पी एवम बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

