Wednesday, October 28, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव: संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 जनवरी को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

kamrun nisha

नगरीय निकाय चुनाव: संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 जनवरी को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

कोरिया, जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन और दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2025, सोमवार निर्धारित की गई है।

दावे/आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 09 जनवरी 2025, शुक्रवार तक पूरी की जाएगी। इसके बाद प्ररूप क-1 में दावे दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 और इनके निराकरण की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

निर्वाचक नामावली सुधार की प्रक्रिया के तहत सॉफ्टवेयर में नामों का संशोधन, परिवर्धन और विलोपन 14 जनवरी 2025 तक पूरे किए जाएंगे। चेकलिस्ट की जांच, पीडीएफ निर्माण, अनुपूरक सूची का मुद्रण और उसे मूल सूची के साथ संलग्न करना भी इसी अवधि में पूरा होगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025, बुधवार को किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने नामों की जांच करें और आवश्यक संशोधन, परिवर्धन या विलोपन के लिए आवेदन करें।