69% से अधिक मतदान महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा
kamrun nisha
69% से अधिक मतदान महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा
कोरिया, फरवरी 2025 पंचायत चुनाव में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैकुंठपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी 302 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ती गई। खासकर महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर खासा जोश देखा गया।
मतदान प्रतिशत इस प्रकार बढ़ता गया सुबह 9 बजे तक 13.49 प्रतिशत,सुबह 11 बजे 33 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 51.51 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 69.42 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं।
अभी तक की स्थिति में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया, जिससे उनकी बढ़ती जागरूकता और लोकतंत्र में भागीदारी का स्पष्ट संकेत मिलता है।
कलेक्टर लगातार नजर बनाए हुए
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी मतदान की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। वे विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रही हैं और चुनावी प्रक्रिया की निगरानी कर रही हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

