Thursday, September 17, 2026
Latest:
Uncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: समाधान शिविर कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँची रोशनी

kamrun nisha

सुशासन तिहार: समाधान शिविर कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँची रोशनी

बैकुंठपुर- कोरिया जिले के ग्राम छिंदिया में “सुशासन तिहार” अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भईयालाल राजवाड़े, विधायक रेणुका सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, सुभाष साहू, युवा नेता शारदा गुप्ता, जिला संयोजक सोनालाल राजवाड़े, राजेश साहू, रोशन राजवाड़े मौजूद रहें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्राथमिक शाला प्रांगण छिंदिया में ग्रामीण जनों के साथ कोसम पेड़ की छांव तले चौपाल लगाई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी और समाधान किया। साथ ही हितग्राहियों से बातचीत कर, धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी और प्रतिक्रियाएं भी ली।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि, आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है, यह कार्यक्रम शासन की मंशा के अनुरूप “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की भावना से प्रेरित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *