बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमन्दों को मिलेगी छह लाख रुपये की सहायता विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल पर शासन ने दी स्वीकृति

kamrun nisha.

बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमन्दों को मिलेगी छह लाख रुपये की सहायता

विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल पर शासन ने दी स्वीकृति

कोरिया, जून 2025/
बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के 43 जरूरतमन्द हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के रूप में छह लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि विधायक जनसंपर्क निधि से स्वीकृत की गई है, जिसकी अनुशंसा पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े द्वारा की गई थी।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनसंपर्क कार्यक्रमों के संचालन हेतु प्रभारी मंत्रियों को 10 लाख रुपये की राशि आबंटित की है। इसी के अंतर्गत बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 के लिए 6 लाख की राशि आवंटित की गई है।

इस प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के
मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, कोरिया से जारी आदेशानुसार, यह राशि संबंधित हितग्राहियों को चेक के माध्यम से भुगतान की जाएगी। सभी भुगतान शासन के दिशा-निर्देशों और पारदर्शिता की प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह राशि उन जरूरतमंद व्यक्तियों को दी जाएगी, जिन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा में तत्काल आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। यह पूरी प्रक्रिया मांग संख्या 01, लेखाशीर्ष 2013 मंत्रिपरिषद् (9939), अनुदान मद #55 के तहत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.