जिला कलेक्ट्रेट में जनदर्शन अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा

kamrun nisha

जिला कलेक्ट्रेट में जनदर्शन अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा

कोरिया, मई 2026/ कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक अब प्रत्येक मंगलवार को संपन्न होगी।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम भी अब मंगलवार को समय-सीमा की बैठक समाप्त होने के बाद आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्ट्रेट कोरिया द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का अधिक प्रभावी एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक, सार्वजनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याओं, मांगों और शिकायतों को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्धारित दिवस पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.