कला जत्था के माध्यम से जनगणना 2027 प्रथम चरण का व्यापक प्रचार-प्रसार पटना, नगर पंचायत सीएमओ प्रवीण उपध्याय

kamrun nisha.


कला जत्था के माध्यम से जनगणना 2027 प्रथम चरण का व्यापक प्रचार-प्रसार
पटना, नगर पंचायत | सीएमओ प्रवीण उपाध्याय पटना के द्वारा बताया गया कि

जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश अनुसार नगर पंचायत पटना द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने हेतु कला जत्था के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को जनगणना के महत्व से अवगत कराना और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कला जत्था की टीमें नगर पंचायत के सभी वार्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, गीत-संगीत एवं संवाद के माध्यम से जनगणना 2027 की जानकारी दे रही हैं। इसमें बताया जा रहा है कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही विकास योजनाओं, सुविधाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का आधार बनते हैं।

मुख्य नगर पालिका एवं चार्ज अधिकारी का संदेश:
“जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव है। कला जत्था हमारी संस्कृति से जुड़कर लोगों तक आसानी से संदेश पहुंचाता है। मैं नगर पंचायत के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि जनगणना कर्मी जब आपके घर आएं तो सही और पूर्ण जानकारी दें। आपकी भागीदारी से ही पटना का समुचित विकास संभव होगा।”

प्रथम चरण की मुख्य बातें:

  1. मकानों की सूची एवं मकानों की गणना की जाएगी
  2. नागरिकों से परिवार की जानकारी एकत्र की जाएगी
  3. सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी

कला जत्था का यह अभियान 30 मई, 2026 तक निरंतर चलेगा। नगर पंचायत सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.