जनपद सदस्य धर्मावती राजवाड़े के प्रयासों से बिशुनपुर–बनखेत्तापारा पहुंच मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति

kamrun nisha

जनपद सदस्य धर्मावती राजवाड़े के प्रयासों से बिशुनपुर–बनखेत्तापारा पहुंच मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति

बैकुंठपुर/कोरिया। क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में बिशुनपुर से बनखेत्तापारा तक 2.80 किलोमीटर लंबी पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। लगभग 3.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए निविदा (टेंडर) प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए जनपद सदस्य, जनपद पंचायत बैकुंठपुर श्रीमती धर्मावती राजवाड़े ने लगातार प्रयास और संघर्ष किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि वर्षों से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने जा रही है।

सड़क निर्माण होने से बिशुनपुर एवं बनखेत्तापारा सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

कार्य की स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए जनपद सदस्य धर्मावती राजवाड़े का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग पूरी होगी।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.