कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिका अर्जुन खड़गे और दलित समाज के अपमान के विरोध में कांग्रेस का मार्च-सत्याग्रह हल्द्वानी की घटना के विरोध में बैकुंठपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
kamrun nisha.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिका अर्जुन खड़गे और दलित समाज के अपमान के विरोध में कांग्रेस का मार्च-सत्याग्रह
हल्द्वानी की घटना के विरोध में बैकुंठपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
बैकुंठपुर (कोरिया), 14 अगस्त। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में आज राजीव भवन से गांधी पार्क तक मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने इस घटना को खड़गे जी के सहित दलित समाज के अपमान और संविधान के समानता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों पर हमला बताया। किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसकी उपस्थिति से किसी स्थान को ‘अपवित्र’ मानना बेहद शर्मनाक और भेदभावपूर्ण मानसिकता है।

खड़गे जी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, वंचितों और समानता में विश्वास रखने वाले नागरिकों के सम्मान का अपमान है।
कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठन लगातार देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा की राजनीति में जातिगत विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा से जुड़े संगठनों को इस शर्मनाक कृत्य के लिए देश और दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश 15 अगस्त को आजादी का गौरवशाली पर्व मनाने जा रहा है, ऐसे समय में जाति के आधार पर किसी व्यक्ति अथवा समाज को अपमानित करने की घटना बेहद निंदनीय है। देश संविधान से चलता है और छुआछूत, जातिगत भेदभाव तथा सामाजिक विभाजन के लिए कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस ने सामाजिक सद्भाव, समानता, सामाजिक न्याय, बंधुत्व और मानवीय गरिमा की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी वरिष्ठ मुख्तार अहमद हेमसागर यादव सुरेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, अजीत लकड़ा, आशीष यादव लल्ला, सुरेश सिंह, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, विकाश श्रीवास्तव, रियाजउद्दीन, दीपक गुप्ता, रामकृष साहू, रवि राजवाड़े, धीरज सिंह, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, मोनू मांझी, जाग्रत कुर्रे, रामाधार, टोप्पो, अनिल सिंह, राजू भगत, मोहन लाल यादव, स्वतंत्र महोबिया, वसीम खान, फोराग सिद्दीकी, एजाज़ गुड्डू, अविनाश पाठक, संतोष राजवाड़े एवं भारी संख्या में अनेकों कांग्रेसजन मौजूद रहे।।।

