स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के जयघोष

kamrun nisha

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के जयघोष

बैकुंठपुर, कोरिया / 15 अगस्त 2026।
आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बैकुंठपुर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रीय धुन के साथ सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत जिला अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित कांग्रेसजनों और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी का संदेश वाचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र के लिए त्याग, निष्ठा और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विकास की किरण हर व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

समारोह के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। देशभक्ति गीतों और जयघोष के बीच इस ऐतिहासिक दिन को उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.