Wednesday, September 23, 2026
कोरियाछत्तीसगढ़

अमर शहीद दयाल पनिका के बलिदान को किया गया नमन

kamrun nisha

अमर शहीद दयाल पनिका के बलिदान को किया गया नमन

कोरिया/अमर शहीद दयाल पनिका के 84वें शहादत दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 6 सामुदायिक भवन शिवपुर चर्चा में श्रद्धांजलि एवं शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजाराम जांता जिला अध्यक्ष पनिका समाज के द्वारा शहीद दयाल पनिका के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद दयाल पनिका के जीवन परिचय,संघर्ष और देशहित में दिए गए उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का जीवन समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

है। उनके त्याग,संघर्ष और आदशों को आत्मसात कर युवा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ने शहीद दयाल पनिका के जीवन एवं संघर्ष पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से शहीद के आदशों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एवं सामाजिक विचार धाराओं से जुड़े लोगों की सहभागिता ने सर्वदलीय एकता और सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत की। अंत में उपस्थित लोगों ने समर शहीद दयाल पनिका के अमरत्व के जयघोष किए। इसी के साथ श्रद्धा,सम्मान और देशभक्ति के भावों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *