Uncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

बैकुंठपुर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पर अमित श्रीवास्तव की नजर, भाजपा प्रभारी के सामने पेश की दावेदारी

kamrun nisha

बैकुंठपुर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पर अमित श्रीवास्तव की नजर, भाजपा प्रभारी के सामने पेश की दावेदारी

भाजपा के नगरीय निकाय प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल को सौंपा बायोडाटा, संगठनात्मक अनुभव और नगर विकास के एजेंडे को बनाया आधार

बैकुंठपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैकुंठपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के भीतर दावेदारियां सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव ने नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल तथा सहप्रभारी डमरू बेहरा को अपना बायोडाटा सौंपकर पार्टी से टिकट की मांग की है। भाजपा ने बैकुंठपुर नगरपालिका के लिए बाबूलाल अग्रवाल को प्रभारी तथा मंजुषा भगत और डमरू बेहरा को सहप्रभारी बनाया है।

सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों का हवाला

अमित श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत बायोडाटा में उनके लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख किया गया है। दस्तावेज के अनुसार वे विद्यार्थी परिषद से जुड़े संगठनात्मक दायित्वों से लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। बायोडाटा में वर्ष 1998 से 2005 तक विद्यार्थी परिषद से जुड़े दायित्व, वर्ष 2005 से 2011 तक अखिल विद्यार्थी परिषद के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य तथा इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और अन्य सामाजिक संगठनों में विभिन्न जिम्मेदारियों का उल्लेख है।

बायोडाटा में यह भी उल्लेखित है कि वे सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। दस्तावेज में कायस्थ महासभा कोरिया के जिला अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से कार्य करने की जानकारी भी दी गई है। एवं 2023 विधानसभा चुनाव से पहले पूरे छत्तीसगढ़ में 28 फरवरी से संत यात्रा निकाली गई थी जिसमें रामानुजगंज से रायपुर तक 30 दिन का पैदल यात्रा निकाली थी उस यात्रा का जिम्मेदारी यात्रा प्रभारी के रूप में अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकला था

नगर विकास को लेकर सामने रखा एजेंडा

अमित श्रीवास्तव ने अपनी दावेदारी के साथ बैकुंठपुर नगर के विकास को लेकर प्राथमिकताएं भी प्रस्तुत की हैं। उनके प्रस्तावित एजेंडे में सभी वार्डों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार, सड़क एवं नाली व्यवस्था में सुधार, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना, स्वच्छ एवं सुंदर बैकुंठपुर का निर्माण, युवाओं एवं महिलाओं की नगर विकास में भागीदारी तथा वार्ड स्तर पर नागरिकों से सीधा संवाद प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बायोडाटा में उन्होंने अपने व्यक्तिगत संकल्प के रूप में संगठन के प्रति समर्पण, जनता के प्रति जवाबदेही और बैकुंठपुर के विकास के लिए निरंतर प्रयास की बात कही है।

टिकट के लिए दावेदारों में बढ़ेगी सक्रियता

बैकुंठपुर नगरपालिका के लिए भाजपा द्वारा प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति के बाद टिकट के इच्छुक नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में अमित श्रीवास्तव द्वारा बायोडाटा सौंपकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश किया जाना भाजपा की आगामी चुनावी प्रक्रिया में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा सकता है। अंतिम निर्णय पार्टी संगठन द्वारा दावेदारों और संगठनात्मक प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
आपका अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *