Thursday, September 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की सहभागिता, विशाल जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया के निर्देशन

मानवता की सेवा में कोरिया पुलिस की सहभागिता, विशाल जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, एसपी कोरिया श्री हरीश राठौर की उपस्थिति में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

बैकुंठपुर, । मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से आज जिला कोरिया में विशाल जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर एसईसीएल क्लब, गोलम सदन, ऑफिसर्स कॉलोनी, बैकुंठपुर में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।


पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर ने भी उक्त कार्यक्रम स्थल में रक्तदान किया, वही रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर, थाना प्रभारी पटना उनि. प्रमोद पाण्डेय सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर अपनी सहभागिता दी।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत रक्त संग्रहण किया गया। विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस मानवीय पहल में सहभागिता निभाई। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला। आयोजकों द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं जलपान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने का माध्यम है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया

रक्तदान किसी अज्ञात व्यक्ति के जीवन में नई आशा लेकर आ सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया के निर्देशन एवं आयोजन में संपन्न इस शिविर का उद्देश्य जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना तथा आवश्यकता के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *