Thursday, September 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान वृद्धाश्रम में निवासरत 13 बुजुर्गों को कपड़े एवं फल प्रदान कर किया सम्मान

kamrun nisha

सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान

वृद्धाश्रम में निवासरत 13 बुजुर्गों को कपड़े एवं फल प्रदान कर किया सम्मान

कोरिया, सेवा संकल्प अभियान के तहत 25वीं सेवा गतिविधि के रूप में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम धौराटिकरा, बैकुंठपुर में किया गया। जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री योगेंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।

वृद्धाश्रम में वर्तमान में 08 महिला एवं 05 पुरुष सहित कुल 13 वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी बुजुर्गों को एक-एक सेट कपड़ा एवं फल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, वरिष्ठ गणमान्य नागरिक श्री कृष्णबिहारी जायसवाल, श्री कपिल जायसवाल, श्री तीरथ राजवाड़े एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस सेवा गतिविधि का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *