कोरियाछत्तीसगढ़

बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न

kamrun nisha

बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न

कोरिया, / संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नया रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकाय नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के कुल 20 वार्डों में अनुसूचित जाति (अ.जा.), अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं अनारक्षित प्रवर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। आरक्षण प्रक्रिया के तहत एक वार्ड अ.जा. प्रवर्ग, दो वार्ड अ.ज.जा. प्रवर्ग, सात वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा दस वार्ड अनारक्षित प्रवर्ग के लिए निर्धारित किए गए। आरक्षण प्रक्रिया में महिला प्रवर्ग के लिए भी प्रावधान किया गया।

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों का आरक्षण किया गया। इनमें दो वार्ड अनुसूचित जाति, दो वार्ड अनुसूचित जनजाति, तीन वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा शेष आठ वार्ड अनारक्षित प्रवर्ग के लिए आरक्षित किए गए। इन प्रवर्गों में महिला आरक्षण का भी प्रावधान रखा गया है।

आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं विहित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बैकुण्ठपुर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छ.ग.) द्वारा आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *