बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारियों का आगमन, कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई
kamrun nisha
बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारियों का आगमन, कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई
बैकुंठपुर, कोरिया। आगामी बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चुनावी तैयारी को लेकर प्रदेश प्रभारियों का आगमन हुआ जिसमें बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र सिंह तथा शिवपुर-चर्चा नगर पालिका चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री प्रशांत मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता सहित जिला कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी एवं कांग्रेस संगठन के समस्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, संगठन को चुनाव के लिए सक्रिय करना तथा चुनाव में दावेदारी कर रहे इच्छुक प्रत्याशियों से औपचारिक चर्चा करना रहा। प्रदेश प्रभारियों ने दावेदारों से उनके क्षेत्र की स्थिति, चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली तथा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी एवं विधायक अकलतरा राघवेंद्र सिंह, प्रभारी प्रशांत मिश्रा प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला, शैलेन्द्र सिंह अजय सिंह गणेश राजवाड़े शंकर सुमन मिश्रा, रामकृष साहू, कृष कुमार राजवाड़े एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

