क्वारेंटाईन केंद्रों में सभी आवष्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध कर प्रदान किया जा रहा है उचित माहौल


कोरिया 06 जून 2020/ जिला प्रशासन द्वारा जिले में बनाये गये सभी क्वारेंटाईन केंद्रों में सभी आवष्यक व्यवस्था का समुचित प्रबंध कर वहां रह रहे लोगों को उचित माहौल प्रदान किया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लाकडाउन अवधि में जिले में 11930 व्यक्तियों की क्षमता वाले 1178 क्वारेंटाईन केंद्रों में से 340 क्वारेंटाईन केंद्रों में कुल 3231 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 2219 व्यक्तियों की क्षमता वाले 84 क्वारेंटाईन केंद्रों में से 60 क्वारेंटाईन केंद्रों में 1514 एवं जनपद पंचायतों में 9711 व्यक्तियों की क्षमता वाले 1094 क्वारेंटाईन केंद्रों में से 280 क्वारेंटाईन केंद्रों में 1617 लोग षामिल है। वहीं जिले में कुल 2280 लोगों को होम क्वारेंटाईन किया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 1405 एवं जनपद पंचायतों में 875 लोग षामिल है। इसी प्रकार कोरिया जिले के दो नगरीय निकायों में पेड क्वारेंटाईन केंद्र की व्यवस्था भी की गई है। बैकुण्ठपुर में 3 पेड क्वारेंटाईन केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 47 लोग रह रहे हैं। वहीं मनेन्द्रगढ के 10 पेड क्वारेंटाईन केंद्रों में से 9 पेड क्वारेंटाईन केंद्रों में 141 लोगों को रखा गया है।
षासन के निर्देषानुसार जिले में बाहर से आये श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पैदल जाने वाले श्रमिकों को उनके अगले गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भी वाहन की व्यवस्था की जा रही है। बाहर से आये कुल 1536 श्रमिकों को भोजन कराया गया है। जिसमें 7 नगरीय निकायों में 631 पुरूश एवं 315 महिला तथा 5 जनपद पंचायतों में 467 पुरूश एवं 123 महिला षामिल है। वहीं आज तक कुल 706 लोगों को अगले गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 145 एवं जनपद पंचायतों में 561 श्रमिक षामिल है। इसी प्रकार कुल 79 श्रमिकों को चप्पल प्रदान किया गया है। जिसमें नगरीय निकायों में 62 एवं जनपद पंचायतों में 17 श्रमिक षामिल है।
स्वयं सेवी संगठनों द्वारा भी क्वारेंटाईन केंद्रों में श्रमिकों को नास्ता, चाय, मास्क आदि आवष्यक वस्तुएं दी जा रही हैं। जिले के स्वास्थ्य अमला द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण सतत रूप से किया जा रहा है। क्वारेंटाइन सेंटर में आये लोगों के उचित देखरेख हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। उन सेंटरों में रिकार्ड रखने हेतु निर्धारित रजिस्टरों का भी संधारण किया जा रहा है। जिला प्रषासन एवं उसकी टीम द्वारा कर्तव्यनिश्ठ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है। इन क्वारेंटाईन केंद्रों में महिलाओं, बच्चों एवं वृध्दजनों हेतु सभी आवष्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया है तथा उनके अनुरूप जिला प्रषासन द्वारा उचित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.