कोरियाछत्तीसगढ़

खुले में पशु चराई रोकने के संबंध में योजना बनाकर लागू की जायेगी रोका छेका व्यवस्था – कलेक्टर

कमरुन निशा


कलेक्टर ग्राम सोरगा के आदर्ष गौठान में आयोजित विषेश ग्राम सभा में हुए शामिल
कोरिया 19 जून 2020/ कलेक्टर श्री एस एन राठौर आज अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम सोरगा के आदर्ष गौठान में आयोजित विषेश ग्राम सभा में षामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खुले में पशु चराई रोकने के संबंध में योजना बनाकर रोका छेका व्यवस्था लागू करने की बात कही।
कलेक्टर ने गौठान में आने वाले मवेषियों एवं बाहर घूमने वाले मवेषियों की जानकारी लेकर रोका छेका के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इससे फसल को क्षति होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने गौठान में मवेषियों हेतु पानी आदि से बचने के लिए षेड बनाने तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए खाद बनाने हेतु कक्ष निर्माण करने के लिए संबंधित अधिकारी को षीघ्र ही ईस्टीमेट बनाने निर्देषित किया।
कलेक्टर ने ग्राम सभा में ग्रामीणों से गांव में खाली पडी लगभग 15 एकड परती जमीन पर फेंसिंग कराकर फलदार पौधे लगाने की बात कही, ताकि भविश्य में पंचायत हेतु अतिरिक्त आय अर्जित हो सके। इसके लिए उन्होंने उद्यान विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधे लगाने कहा तथा जमीन सीमांकन हेतु राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देषित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने समीप ही स्थित सोरगा नर्सरी में पानी की समस्या तथा प्रस्तावित स्टाप डेम के अभी तक पूर्ण नहीं होने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने संबंधितों को आवष्यक निर्देष दिये।
विषेश ग्राम सभा में खरीफ फसल के षुरूआत हेतु प्रत्येक गौठान-ग्राम में रोका-छेका प्रबंधन के संबंध में स्थानीय किसानों के सुझाव, उचित समय में बीज बोआई, अंकुरित फसल बचाव, ग्राम गौठान समितियों के साथ पालतू मवेषियों से फसल बचाव करने एवं जैविक खाद निर्माण व उपलब्धता, चारागाह युक्त गौठानों से ग्रामीणों को घरों एवं खेतों में चारा लगाने हेतु 1 रूपये प्रति गांठ के दर से नेपियर स्ल्पि विक्रय करने, स्थानीय पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को खुले में चरने हेतु न छोडने संबंधित सामूहिक षपथ ग्रहण करने, नरवा, गरूआ, घुरूआ, बारी से संबंधित स्थानीय नदी नालों का संरक्षण व सदुपयोग एवं बारी योजना अंतर्गत विभिन्न विभागों से मिलने वाले खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण,गौठानों एवं गांव में निर्मित जैविक खाद के उपयोग हेतु जागरूकता फैलाने, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा सकने वाली व्यावसायिक गतिविधियों, वैष्विक महामारी कोविड-19 के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने, सैनेटाईजर का उपयोग करने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु लोगों को प्रेरित करने सहित अन्य विशयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस बीच कलेक्टर ने गौठान में पशुओं के पेयजल व्यवस्था के लिए कोटना टैंक निर्माण, सीपीटी नाली, वर्मी कम्पोस्ट, आवश्यक समतलीकरण कार्य, अपशिष्ट निपटान के लिए कचरा टैंक निर्माण कार्य (नाडेप टैंक) आदि का जायजा लिया और अतिरिक्त पौधारोपण कार्य, गौ-मूत्र एवं गोबर आदि एकत्रित कर उपयोगी सामग्री तैयार करने की कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। कलेक्टर ने गौठानों में ग्रामीणों से राषन, पेंषन, केसीसी, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिये।
इस दौरान कलेक्टर ने हितग्राहियों को धान एवं मक्का के हाईब्रिड बीज तथा बाडी विकास योजना के तहत स्प्रेयर पंप एवं फलदार पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रषेखर षर्मा, पटना की नायब तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल सहित ग्रामीणजन एवं सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *