आईआईटी, जेईई तथा नीट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कोरिया जिले में परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा होगी निःशुल्क बस व्यवस्था,

कमरून निशा


नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अहिरवार से करना होगा संपर्क
कोरिया 28 अगस्त 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्तर के ऐंट्रन्स परीक्षा – आईआईटी, जेईई तथा नीट में शामिल होने हेतु जिले के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क वाहन व्यवस्था की जा रही है। सुविधा के उपयोग हेतु परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड साथ में लाना होगा। आगामी 1 सितम्बर से आई.आई.टी, जेईई परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले में परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से रवाना होंगी।
कलेक्टर श्री सत्य नारायण राठौर ने अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार मोबाइल नंबर 8770613976 को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। निःशुल्क व्यवस्था का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थी अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और मोबाइल नंबर के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी श्री अरविन्द भगत मो नं 9977251401 सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता मोबाइल नंबर 9340206900 भी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी स्वयं की व्यवस्था से भी जा सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थी जिनके पास आने-जाने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, उनके लिए प्रशासन द्वारा बस व्यवस्था की जाएगी। छात्राओं के साथ एक अभिभावक को भी यात्रा हेतु अनुमति होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। बसों में सोशल डिस्टेंस का पालन करना एवं मास्क लगाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.