Thursday, October 29, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

श्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्र्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कमरून निशा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्र्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ओणम पर्व दक्षिण भारत में जन-जीवन से गहराई से जुड़ा प्राचीन और पारम्परिक उत्सव है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है।

छत्तीसगढ़ में भी हर साल ओणम का त्यौहार मलयाली भाई-बहनों द्वारा उत्साह से मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।