किसानों की जमीन मुआवजे को लेकर आम आदमी पार्टी ने भरतपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
कमरुन निशा

कोरिया जिला के जनपद क्षेत्र भरतपुर में जनकपुर से लेकर कोटाडोल तक सन् 2013-14 डामरीकरण रोड का निर्माण कार्य पी.डब्ल्.डी विभाग के द्वारा किसानो के बिना अनुमति के करवाया गया था, मगर आज 7 साल बीत जाने के बावजूद भी किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर आज आम आदमी पार्टी ने किसानों की जमीन का मुआवजा देने के लिए भरतपुर एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र मुआवजा देने की बात कही।
हम आपको बता दें कि जनकपुर से कोटाडोल तक राज्य मार्ग का चौड़ीकरण कर सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन आज 6 साल बीत जाने के बावजूद किसानों के जमीन का मुआवजा नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग के लिए लिखित रूप से कोरिया पूर्व कोरिया कलेक्टर से लेकर भूतपूर्व विधायक चंपा देवी पावले तक से भी आवेदन पत्र दिया था मगर बीजेपी के कार्यकाल में मुआवजे का पैसा नहीं मिल पाया। वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने भी चुनाव से पहले आश्वासन दिया था कि यदि मैं चुनकर प्रतिनिधि के रूप में आता हूं तो आप लोगों के मुआवजे का पैसा दिलवाना मेरी प्राथमिकता होगी, मगर आज 2 साल बीत जाने के बावजूद भी विधायक महोदय ने इस मामले का आज तक निराकरण नहीं करवाया, जबकि समय-समय पर विधायक महोदय को ग्रामीणों ने लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी के जिला उपाधयक्ष रमाशंकर मिश्रा ने कहा कि आज तक किसानों को सिर्फ आश्वासन मात्र ही दिया जा रहा है आज तक किसानों के मुआवजे की राशि के लिए शासन प्रशासन के तरफ से कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। जनकपुर से कोटाडोल रोड निर्माण का कार्य भी पूरा हो गया मगर किसानों के मुआवजे का पैसा आज तक PWD विभाग के द्वारा नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने एसडीएम को पत्र लिखकर शीघ्र किसानों को मुआवजा दिए जाने का मांग किया गया।
1 बाईट – आम आदमी पार्टी जिला कोरिया के उपाध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा चश्मा लगाए हुए
2 बाईट- आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुखमंती सिंह संतरा कलर की साड़ी पहने हुए
3बाईट- किसान इंद्रदेव सिंह सफेद रंग की तौलिया लपेटे हुए

