ज्यादा पैसों की लालच में दूसरे का बच्चा लेकर भाग निकला किन्नर
कमरून निशा
छत्तीसगढ़ बिलासपुर- गोद में बच्चा होने से यात्रियों से ज्यादा पैसे मिलने की चाह में किन्नर ने ब्रजराजनगर से परिजनों को चकमा देकर एक साल के बच्चे को उठाकर भाग निकला। जांच के दौरान आरपीएफ की पैट्रोलिंग पार्टी ने ट्रेन में सफर कर रहे आरोपी किन्नर को मासूम के साथ पकड़ लिया है।
किन्नर को रविवार की सुबह वेनगंगा एक्सप्रेस में चांपा स्टेशन के बाद पकड़ा गया है। इस ट्रेन में बिलासपुर से कोरबा तक आरपीएफ की पैट्रोलिंग पार्टी जांच कर रही थी। प्रधान आरक्षक संजीव राय व आरक्षक डीपी रत्नायक को एक कोच में नंदनी पाल उर्फ घनश्याम दीप (25 साल) नाम का एक किन्नर दिखा। उसकी गोद में एक साल का बच्चा था। जिसे देखकर बल सदस्यों को संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम नंदनी पाल ग्राम जोगीकुंडा थाना लोहिसिया जिला बलांगीर ओडिशा निवासी बताया।

