ज़िला सहकारी बैंक में खाता धारकों किसानों को पैसा भुगतान न होने से मचा हड़कंप, देर रात तक इंतज़ार करते रहें किसान, बैंक कर्मचारी किसानों को रोज करते हैं परेशान।
कमरुन निशा
कोरिया ज़िला बैकुंठपुर के सहकारी बैंक में दुर – दराज से आए खाता धारकों को पैसे न मिलने से मचा हड़कंप, देर रात तक करना पड़ा भुगतान , गुस्से में खाता धारकों ने बैंक को ताला लगाने की तैयारी कर ली थी लेकिन अनान फानन में पुलिस बल तैनात किए ग्रामीण को समझा कर मामला शान्त कर भुगतान पारी पारी से बुलाकर पैसे भुगतान किए गए। लेकीन खाता धारकों ने कमर कस के बैठें थे यह कि हम अपने मेहनत की कमाई का पैसा लेकर ही जायेंगे ज़िद्द पर अड़े थे। बैंक प्रबंधक ने कहा पैसे आज 40 लाख़ बट चूका है पैसे कहां से लाकर दु यह कहने लगे। किसान भाई लोग को डांट डपट कर भगाया जा रहा था किसान हुए परेशान फ़िर हंगामे में उतर आए सभी किसान भाई इकट्ठा हुए नज़र देख शाम 5 बज गए बैक प्रबन्धन ने फ़िर सभी को भगाने लगे आज पैसे नहीं मिलेगा

बैक प्रबंधन की लापरवहीं – अंदर मेे लगे कैमरे भी ख़राब पड़े और बाहर तो लगी ही नहीं हैं कैस काउंटर एक ही है अभी की स्थिती में काउंटर दो होने से काम आसानी से हो जाता लेकिन प्रबन्धक की लफ़रवाही से यह मामला देखने को मिल रहा परेशानी हो रही हैं।
बैकुंठपूर के बाजार पारा स्थित जिला सहकारी बैंक में काफी संख्या में जुटे है किसान, सुबह से नही मिल रहा है किसानों को भुगतान, किसानों का कहना है दलालों को तुरंत मिल जा रहा है जबकि वो सुबह से खड़े है। काफी देर से हो रहा है विवाद, बैंक में तालाबंदी कर सकते है।
किसानो को कहा जाता है कि एटीएम कार्ड ले जाओ निकालते रहना गरीब बुजुर्गों को हस्ताक्षर ठिक से करना आता नहीं हैं एटीएम कार्ड कैसे लेंगे यह सोचने वाली बात है। यहां के अधिकारियों ने किसानो के साथ खेलवाड़ कर रहे हैं।

