छत्तीसगढ़

सारनाथ एक्सप्रेस आज से 7 अप्रैल तक रद्द रहेगीै

कमरुन निशा
भिलाई I उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल में इलाहाबाद-फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण और आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा। यह कार्य 16 मार्च से 07 अप्रैल तक चलेगा। इसी तरह बनारस रेलवे मंडल में भी दोहरीकरण का काम 25 मार्च से 08 अप्रैल तक किया जायेगा।
इस कारण दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 15 मार्च से 07 अप्रैल तक छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस और 16 मार्च से 08 अप्रैल तक दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद रहेगी।
19, 26 मार्च और 02 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद, छिवकी, जिवनाथपुर, बनारस, शाहगंज होकर चलेगी। 21, 28 मार्च और 04 अप्रैल को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज, बनारस, जिवनाथपुर, इलाहाबाद, छिवकी हेकर चलेगी।
03, 04, 06 और 07 अप्रैल को बरौनी से चलने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलिया, मऊ जंक्शन, शाहगंज होकर चलेगी। 02, 03, 05 और 06 अप्रैल को गोंदिया से चलने वाली गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज, मऊ जंक्शन, बलिया होकर चलेगी। 04 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज, मऊ जंक्शन, बलिया होकर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *