Monday, November 2, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक श्री गुलाब सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

kamrun nisha

रायपुर, 25 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक श्री गुलाब सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री गुलाब सिंह का आज बैकुंठपुर में निधन हो गया। श्री गुलाब सिंह वर्ष 1998 और 2003 में मनेन्द्रगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से श्री गुलाब सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।