जंगलों में आग लगी, आग लगाने वाले कि खैर नहीं, वन विभाग अधिकारी मौन, बचाओ का कोई पहल नहीं..
Kamrun nisha –

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर- मुख्यालय से लगभग 10 किलो मीटर दूर स्थित ग्राम मनसुख- रोबो वीट के जंगलों को नस्ट करने में आम लोगों को रवैया बढ़ती जा रही है लेकिन शायद यह जंगलों से वन विभाग को कोई मोह माया नहीं हैं यही कारण है कि अभी लगातार आग लगाने वाले लोगो की होड़ मची हुई है दिनांक – 27-3-2021 को ग्राम मनसुख के रोबो पहाड मे अत्यधिक आग लगा था जिसे रात 9 बजे वन कर्मियों ने आग बुझाने गये थे। फिर दो दिन बाद रोबो और जोगी पहाड पर भीषण आग देखने को मिला आज ग्राम- सलबा के कंदा बाड़ी में आग लगी हुई है इतना घनघोर जंगल में आग लगी है यहां के कंद मूल जड़ी बूटियों को नुक्सान होगा और छोटे – छोटे बाल जीव जंतु कि मृत्यु होगी प्रशनिक अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए कि हमें जगलो कि रक्षा करना है लेकिन शायद होली की छुट्टी मस्ती मे बदले हैं कोई पहल नहीं हो रहा है।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन बाद तेंदू पत्ता की खरीदी चालू होगी तो संग्रहक कहां से पत्ता लाएंगे अभी कुछ दिन पहले सकरतन हुआ था चोटी चोटी तेंदू पत्ता की कली निकल रही थी अब आग से जल रहा है अधिकारी कर्मचारी को ज्यदा और अच्छा पत्ता साफ-सुथरा चाहिए संग्रहक कहां से लाएंगे सोचने की बात है,,,?

