बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 की गोपनीय सामाग्रियों का वितरण 09-04-2021 को
kamrun nisha
कोरिया 01 अप्रैल 2021/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 की गोपनीय सामाग्रियों का वितरण दिनांक 09-04-2021 को समय प्रातः 10 बजे से समन्वयक संस्था शा0 बहु0 कन्या उ0मा0वि0 बैकुन्ठपुर में होना है। जिसके लिए उन्होंने खण्ड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि वे संबंधित क्षेत्र के मुख्य परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य को उक्त तिथि में समन्वयक संस्था शा0 बहु0 कन्या उ0मा0वि0 बैकुन्ठपुर में गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु 02 अतिरिक्त पेटी (02 कुन्दा का) के साथ उपस्थित कराते हुए संबंधित वाहन में वाहन प्रभारी के रुप में उपस्थित रहकर वाहन को यथोचित मार्ग से संलग्न रुट चार्ट के अनुसार कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अचूक रुप से पहुँचायें एवं संबंधित थानों में गोपनीय सामग्री जमा करने हेतु निर्देश दिए

