भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही कांग्रेस सरकार — चम्पादेवी पावले, कहा – भूपेश के राज में अधिकारी-कर्मचारी, किसान,महिला,युवा सभी वर्ग हैं परेशान
kamrun nisha



(घोटालों का फेहरिस्त लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन)
बैकुण्ठपुर : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल समेत कोरिया भाजपा महिला मोर्चा के बहनें कोरिया जिला मुख्यालय पहुंची।
राज्यपाल के नाम कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाये हैं,भाजपा महिला मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि,केवल ढाई साल में ही कांग्रेस शासनकाल का रोज नये नये भ्रष्टाचार ऊजागर हो रहे हैं।पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर भी आवाज उठाने पर उत्पीडन किया जा रहा है।जिसका तरोताजा नया मामला महासमुंद जिले का है,जहां महिला बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिये उपहार सामग्री खरीद एवं मई माह के लिये वितरित रेडी टू ईट सामग्री खरीद में अनियमितता को लेकर
महिला बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले को धरना एवं अनशन पर बैठना पडा है।केवल इन दोनों मामले में ही 30 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार के मामले प्रकाश में आया है।ऐसे में दो -ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी जिलों में खरीदी की जांच की जाये तो सैकडों करोड के घोटालों के आशंका से इंकार नही किया जा सकता है।यह अति गंभीर स्थिति है।
दुखद यह है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार उस अधिकारी को ही प्रताडित कर रही है।घर पर अनशन कर रहे अधिकारी को पुलिस द्वारा जबरिया उठाकर ले जाया गया फिर गिरफ्तार भी कर लिया गया,इससे संबंधित जांच पहले ही हो चुकी थी,लेकिन अब फिर से विभागीय जांच का नाटक किया जा रहा है,मामले में यह स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी का मुंह बंद कर शासन अपने ही एक मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है,तो वहीं श्री बोदले के खिलाफ कारवाई की आशंका है।
ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा के बहनों द्वारा राज्यपाल से मांग किये है जो इस प्रकार हैं।
1)अधिकारी श्री बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाये।
2)खरीदी प्रक्रिया आवंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश से जांच करायी जाये।
3)संबधित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्यवाही हो।
4)तमाम लिभार्थियों को डीबीटी द्वारा सीधे भुगतान किये जायें।
5)महासमुंद के मामले से संबंधित तमाम पत्राचार एवं दस्तावेज सार्वजनिक किये जायें।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले ने बताया कि आज व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया,आगामी 19 मई को ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा,20 मई को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करना सुनिश्चित है,जिसके तहत महिला मोर्चा की सभी बहनें अपने अपने घरों के समक्ष दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में धरने पर बैठेंगी।
इस दौरान छग प्रदेश के भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय,भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष उर्मिला नेताम,महामंत्री रेखा बोराल प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कलेक्टर कोरिया सत्यनारायण राठौर को ज्ञापन सौंपा।

