नगर निगम ने किन्नर समुदाय समेत जरूरतमंदों को वितरित किया सूखा राशनराशन वितरण कार्य मे लगे निगम कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय-कमिश्नर
kamrun nisha
जिला कोरिया / रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन एवम नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के मार्गदर्शन में आज शहर के किन्नर समुदाय के साथ वार्ड क्रमांक 40 के उन 44 लोगो को राशन पैकेट दिया जिन्हें कलेक्टर ने सुखा राशन पैकेट लेने नगर निगम भेजा था।
13अप्रेल 2021 को लगे लाकडाउन के बाद नगर निगम ने कलेक्टर के हाथों लेबर चौक में उपस्थित लगभग 200 से 250 दिहाड़ी मजदूरों को सूखे राशन के पैकेटों का वितरण किया था,उसके बाद नगर निगम द्वारा रेलवे कुली ,दिहाड़ी मजदूर ,चमड़ा गोदाम के मजदूर, कोरोना पॉजिटिव आए हुए लोगों को लगातार राशन दिए गए, उसी क्रम में आज

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि पहले भी और अब भी नगर निगम हमेशा हमारे सूत्र वाक्य कि रायगढ़ नगर निगम के सीमा में कोई भी भूखा नहीं सोएगा
उसी तारतम्य में आज हमने शहर के किन्नर समुदाय एवम वार्ड क्रमांक 40 के 44 लोगो को सुखा राशन पैकेट दिया है। हमने 3000 से अधिक राशन पैकेट तैयार कर लिए हैं और वितरित भी किए हैं 25 से 30 पार्षदों की जो मांग आई थी फुल फील कर दी गई है जैसे जैसे उनके मांग आ रहे हैं हम उनको पूर्ति करते जा रहे हैं इस स्टैंडर्ड पैकेट में लगभग ₹550 का खाद्य सामग्री है जिसमें चावल दाल तेल आटा चना सोयाबीन बड़ी मसाला हल्दी आदि है जो छोटे परिवार की आपूर्ति के हिसाब से 14 दिन के लिए पर्याप्त रूप से से दी जा रही है और इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है जनप्रतिनिधियों ने पार्षद निधि खोला है अपने द्वार राशन के लिए खोल दिए हैं वहीं कलेक्टर सर से हमने सीएसआर मद से भी 5 लाख की राशि प्राप्त कर लिया है और इसमें अच्छी व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बनी रहे इसलिए वेंडर भी अलग-अलग सेलेक्ट किए हैं जो कलेक्टर के आधार पर तहसीलदार का दर निर्धारित किए गए हैं जो जेल में हॉस्टल में चलता है उसी रेट पर हमने बाजार में दरें बुलाई है और मैं खुद इस वस्तु स्थिति का परीक्षण कर रहा हूं ताकि सामान की क्वालिटी बेहतर मिल सके।

