प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने आज कोरिया भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जम कर हमला बोलते हुए
kamrun nisha
जिला कोरिया बैकुंठपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने आज कोरिया भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले ढाई साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को सभी वादे को तोड़ने, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अराजकता के काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। जिस प्रकार गंगाजल की कसम खाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की पवित्र भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है

सिंहदेव ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर सरकार के द्वारा क्रिकेट मैच के आयोजन के बाद बुरी तरह राज्य में बढ़ी। सरकार ने ट्रांसफर उद्योग खोलकर भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, राहुल सिंह, बसन्त राय, पंकज गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंचल राजवाड़े, जमुना प्रसाद, शारदा गुप्ता, हर्षल गुप्ता, प्रखर गुप्ता, आलेख नामदेव सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।

