भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू जी के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जयसवाल जी की अनुशंसा से

kamrun nisha


कोमल बनी जिला मंत्री एवं आकाश दुआ बने मंडल अध्यक्ष

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू जी के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जयसवाल जी की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े द्वारा जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई । मनेंद्रगढ़ से जिला मंत्री कोमल पटेल को एवं मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ को बनाया गया |
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इसी परिपेक्ष में कोमल पटेल जिला मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ जी का सम्मान किया गया इस दौरान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी , जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ आनंद ताम्रकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य धीरज जैन, भावना पासी, पूनम पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.