सतर्कता बरतने की अपील की पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने बाहर से आने वालों की जानकारी दे व स्वास्थ्य जांच कराएं

जिला कोरिया चरचा कालरी……. नगरपालिका शिवपुर चर्चा के अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की वजह से वर्तमान में जो स्थिति निर्मित हुई है इस माहौल और परिस्थिति में हम सबका सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक हो गया है इसलिए हम अपने एवं अपने परिवार के लिए जो सतर्कता और सुरक्षा के उपाय अपना रहे हैं जैसे किसी भी काम को करने से पहले बार-बार हाथ धोना ,अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलना, भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहना, खांसते वक्त रुमाल या टिशू पेपर मुंह एवं नाक में रखना आदि है लेकिन इसके साथ ही समाज के प्रति एक और जिम्मेदारी को भी निभाने से ना चुके यदि हमारे घर पर या हमारे मोहल्ले या हमारे वार्ड में यदि कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ से बाहर से आता है तो उसकी जानकारी हम स्वास्थ्य विभाग सहित नगर पालिका कार्यालय व अन्य जरूरी जगह में दें ताकि उस व्यक्ति की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच हो सके और हम सुनिश्चित हो सके कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस या अन्य किसी बीमारी से ग्रसित नहीं है समाज हित में हमें अपने कर्तव्य को निभाना है आपसे अनुरोध है कि किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की राष्ट्रहित, प्रदेश हित के साथ ही अपने क्षेत्र हित में आप समस्त सम्मानीय नगर वासियों का सहयोग अवश्य मिलेगा और हम सब मिलकर अपने देश को विषम परिस्थितियों से निकाल कर एक नई दिशा और दशा का निर्माण करेंगे
