समाजसेवीका लालमुनि यादव ने बांटे 500 मास्क मंडल महामंत्री ने कीटनाशक छिड़काव की मांग की

चर्चा कालरी …………… वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के विरुद्ध नगर पालिका क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि ,चर्चा आर. ओ के अधिकारी ,कर्मचारी सभी अपने अपने स्तर से चर्चा क्षेत्र को स्वास्थ्य व सुरक्षित रखने हेतु कमर कसकर तैयार हैं चर्चा कालरी क्षेत्र की समाजसेवी महिला श्रीमती लाल मुनी यादव व विक्रांत सिंह एल्डरमैन नगरपालिका शिवपुर के द्वारा वार्ड क्रमांक दो के नागरिकों व राजीव गांधी चौक के व्यापारियों के बीच करोना वायरस से बचाव हेतु 500 नग मास्क वितरित किए गए

समाज सेविका लालमुनि यादव ने कहा कि देश हमारा ,शहर हमारा और इसके साथ ही जिम्मेदारी भी हमारी है की हम अपने देश, अपने समाज के साथ अपने क्षेत्र को भी स्वस्थ व सुरक्षित रखें आज प्राकृतिक विपदा की इस घड़ी में हम सब का यह दायित्व बनता है कि हम सब मिलजुल कर प्रयास करें ,अपने आसपास की जगह व क्षेत्र को स्वच्छ रखें, घर के सभी सदस्यों को निरंतर हाथ धोने के लिए कहें ,कोशिश करें कि बच्चे बुजुर्ग घर से बाहर कुछ दिनों के लिए ना जाएं, मास्क का उपयोग निरंतर करें इन सब सुरक्षा उपायों से हम थे

काफी हद तक कोरोना के विरुद्ध इस जंग को जीतने में सफल रहेंगे ऐसा समय आ गया है कि जब हमें दलगत राजनीति, धर्म ,जाति, भेदभाव से परे हटकर एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को स्वस्थ व सुरक्षित बनाने हेतु प्रयास करना है और इस सामूहिक प्रयास से हम निश्चित ही सफल होंगे
नगर पालिका शिवपुर चर्चा के अध्यक्ष अजीत लकड़ा के द्वारा कालोनियों में कीटनाशक का स्प्रे करने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया वही भाजपा शिवपुर चर्चा मंडल के पदाधिकारियों ने एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के सिविल विभाग के मुखिया ए .के सिंह से पूरे

कालोनियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव व निरंतर फागिंग कराने का आग्रह किया मंडल महामंत्री अरुण जायसवाल ने स्वयं के वाहन व फागिंग मशीन से समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्रों बांध पारा ,पंडो पारा आदि क्षेत्रों में कार्य करने की बात कही वार्ता के दौरान

अरुण जायसवाल महामंत्री शिवपुर चर्चा मंडल ,अभिजीत सिंह पार्षद ,शशि भूषण राय मंडल मंत्री, बबलू सिंह, सचिन मलिक, आदित्य जयसवाल, भानु सिंह प्रदीप राजवाड़े आदि उपस्थित
