अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की समीक्षा बैठक संपन्न, एट्रोसिटि एक्ट के प्रकरणों की अद्यतन स्थिति पर की गई चर्चा

kamrun nisha


कोरिया 19 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में 16 जुलाई को अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के नियम 1995 के नियम 4 के उपनियम (4) के तहत आयोजित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में एट्रोसिटि एक्ट के अंतर्गत 17 पंजीकृत प्रकरणों की अद्यतन स्थिति एवं लंबित खात्मा, खारिजी निकाल के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जानकारी में आये ऐसे प्रकरण जिनमें सक्षम अधिकारी का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है उस पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री धावड़े ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र के संबंध में पुलिस विभाग का पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने सभी एसडीएम से इस संबंध में चर्चा करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग से भी अधिकारियों को समय सीमा की बैठक में शामिल होने कहा। जिससे एट्रोसिटि एक्ट के लंबित प्रकरणों में सहायता हेतु जिला प्रशासन के अंतर्गत जो आवश्यक कार्यवाही की जानी है, इसकी जानकारी प्राप्त हो सके।
बैठक में अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत लंबित खात्मा/खारिजी के प्रकरणों के निकाल सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में एएसपी मधुलिका सिंह, उप संचालक लोक अभियोजन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.