Thursday, October 29, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

सद्भावना दिवस पर जिला कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की ली शपथ’

kamrun nisha


कोरिया 19 अगस्त 2021/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त 2021 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। आज कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार ने अपरान्ह 4रू30 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा की। उल्लेखनीय है कि जिले में सभी शासकीय कार्यालयों में भी सद्भावना शपथ ली गई।