तबलीगी जमात से जुड़े परिवार ने किया लॉक डाउन उनका उल्लंघन हुआ जुर्माना

Rashid Jamal Siddiqui
Lockdown की अवधि बढ़ते ही नगर में इसका कड़ाई से पालन कराने हेतु प्रभारी तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता नगर पंचायत के सीएमओ खुमान कश्यप एवं पुलिस विभाग की टीम को साथ लेकर लगातार गस्त कर रहे हैं। आज इसी अनुक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, कपड़ा दुकान, एवं अन्य दुकानें खुला पाए जाने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय राजनांदगांव के आदेशानुसार एवं गंडई एसडीएम डॉ दीप्ति वर्मा के निर्देशन में लाख डाउन का उल्लंघन करने पर जुर्माना किया गया। तबलीगी जमात के परिवार जो हाल ही में आइसोलेशन पर रखा गया है के द्वारा लाख डाउन का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर घर के अंदर से सामान विक्रय करते पाए जाने पर ₹10000 का जुर्माना भी किया गया तथा उन्हें व उनके परिवार को आइसोलेशन में ही घर पर रहने कड़ी हिदायत दी गई है।
