Thursday, September 24, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़राजनंदगांव

लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर ठोका गया जुर्माना।

राशिद जमाल सिद्धकी

नगर पंचायत गंडई में आज राजस्व एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने लाक डाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना ठोका है। सुबह से भ्रमण के दौरान यह पाया के जिन सेवाओं के लिए छूट मिली है उन सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें जो खुली हुई पाई गई हैं उन पर जुर्माना की कार्यवाही के साथ ही दुकान बंद करने के लिए कार्यवाही कार्रवाई की गई है। आज कुल 5 दुकानदारों से ₹27000 का जुर्माना वसूल किया गया है।

इसमें एक दुकानदार ऐसा भी है जिसका परिवार आइसोलेशन में रखा गया है। इनकी दुकान में बंद कराने के बावजूद भी घर के अंदर से सामान विक्रय करने के कारण 10,000 का जुर्माना किया गया है। जिनमें अरविंद नामदेव कपडा व्यपारी – 1000/ उत्तम इंटरप्राइजेस इलेक्ट्रॉनिक – 10000/
देवांगन डेली नीड्स – 5000/
अब्दुल कादर – 10000/
पंचम देवांगन – 1000/ जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *