एमसीबी जिले में दूसरे पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पत्रकारों से किये चर्चा, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी

kamrun nisha।

मनेन्द्रगढ़.एमसीबी जिले में दूसरे पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि नए जिले में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है साथ ही साथ बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की सेवा करने के अवसर को पूरी तरह से निर्वहन करेंगे.एमसीबी जिले के पहले पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी प्रदेश के कोंडागांव, दंतेवाड़ा, दुर्ग,सुकमा,रायगढ़ समेत अन्य कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. एमसीबी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस सेवा में आने से पहले वे दिल्ली में पत्रकारिता करते थे. इस दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि अगर जनता की सेवा करना है तो उन्हें यूपीएससी के माध्यम से दूसरा कोई बेहतर विकल्प नहीं मिल सकता और तब उन्होंने यूपीएससी के लिए प्रयास किया और 2015 में उन्हें सफलता मिली.उनकी पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में काम करने से काफी परिपक्वता आती है. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम काफी चैलेंजिंग का होता है और मुझे इस बात का काफी संतोष है कि मैंने पूर्ण निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का कार्य किया है. जिन लोगों को कभी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती जब उन्हें ऐसी सुविधाएं मिलती हैं और जब उनके चेहरों पर खुशी आती हैं तो यह अपने आप में हमारा प्रसाद है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि अगर जनता की सेवा करने की लगन हो तो कोई भी क्षेत्र चुना जा सकता है. तिवारी ने कहा कि मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे पुलिस सेवा में आने का मौका मिला मेरा मानना है कि पुलिस ने एक ऐसा विवाह है जब हम लोगों के साथ छोड़ कर उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे सुदूर वनांचल में काम करने का अवसर मिला है. तिवारी ने कहा कि आईपीएस की ट्रेनिंग सभी तरह की चुनौतियों के लिए मैं तैयार रहता हू . पुलिस सेवा के क्षेत्र में मुझे रोज कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है. अंतिम दिन तक में कुछ नया जरूर सीखता रहूंगा.।

Leave a Reply

Your email address will not be published.