Sunday, September 27, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया में सद्भाव व प्रेम की दौड़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन.

kamrun nisha

कोरिया /एकता, सद्भावना और भाईचारा का संदेश देने जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज 14 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दौड़ की शुरुआत प्रातः 7ः30 बजे कुमार चौक से रामानुज मिनी स्टेडियम बैकुण्ठपुर में संपन्न हुई तत्पश्चात रामानुज मिनी स्टेडियम में मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी किया गया जिसमे मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले वीरों को याद कर कहा की स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए खास और गौरवशाली दिन होता है और उन्होंने मेरी माटी मेरा देश के तहत चल रहे पौधरोपण अभियान में सभी को भाग लेने को कहा। उन्होनें सभी स्कूली छात्र-छात्राओं अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक पौधरोपण करने को कहा। स्वतंत्रता दौड़ में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम, ,जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधि, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लियज्ञं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *