Uncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना दिया वोट करने का संदेश.

छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना दिया वोट करने का संदेश

मनेन्द्रगढ़/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा सर निर्देशन में 31 अक्टूबर 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटाडोल में विकासखंड भरतपुर की स्वीप टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत क्विज एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में विद्यालयीन छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा क्विज प्रतियोगिता के उपरांत गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद छात्र एवं छात्राओं ने मतदाता शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।

कलेक्टर ने जिले के सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिन ही दिया पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश

मनेन्द्रगढ़// कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा जिला कोषालय के माध्यम से जिले के सेवानिवृत कर्मचारी श्री दीनबंधु दत्त मिश्रा, प्रधान पाठक शिक्षा विभाग को पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश अपने हाथों से देकर सम्मानित किया और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री दीनबंधु दत्त मिश्रा ने 39 वर्ष 09 माह 12 दिन की सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए हैं। पेंशन प्रकरण की जानकारी देते हुए जिला कोषालय अधिकारी श्री चन्द्र शेखर सर्राफ ने बताया कि श्री मिश्रा 31 अक्टूबर 2023 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाली श्रीमती उषा रानी वर्मन, प्रधान पाठक का भी पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी कर दिया गया है।

इस दौरान कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को देय पेंशन हितलाभ का भुगतान, नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण करें। कोषालय अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, सेवा पुस्तिका एवं कार्मिक संपदा में समस्त कर्मचारियों का नाम व जन्मतिथि हिन्दी व अंग्रेजी में एक समान हो, इसका सत्यापन कर आवश्यक सुधार करा लें ताकि पेंशन प्रकरण के निराकरण में विलंब न हो।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला सहायक कोषालय अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र जायसवाल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ईवीएम एवं वी.वी.पैट मशीनों की कमीशिनिंग 6 नवम्बर को

मनेन्द्रगढ़// विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में निर्वाचन हेतु उपयोग में लाये जाने वाली EVM एवं VVPAT मशानों का कमीशनिंग एवं सीलिंग का कार्य 06 नवम्बर 2023 को किये जाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत हेतु डॉ. रामकिंकर पाण्डेय तथा श्री सुशील कुमार को तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ हेतु श्री वेद प्रकाश मिश्रा तथा श्री टी. विजय गोपाल राव को अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किया गया है। EVM एवं VVPAT मशीनों की कमीशिनिंग और सीलिंग के लिए टेबलवार सेक्टर अधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को भी सूचित किया गया है।

15 नवम्बर शाम 05 बजे से 17 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित

दो दिन बंद रहेगी मदिरा दुकानें

मनेन्द्रगढ़/ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में स्थित समस्त मदिरा दुकानों को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से अर्थात् 15 नवम्बर 2023 शायं 05 बजे से 17 नवम्बर 2023 सायं 5 बजे तक सम्पूर्ण दिवस के लिये बंद रखे जाने आदेश जारी करते हुए शुष्क दिवस घोषित किया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 सम्पन्न कराने हेतु जिले में अवस्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजीट मदिरा दुकानों तथा एफ.एल. 4(क) क्लब बार बंद रहेगा। उक्त अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *