कोरियाछत्तीसगढ़

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बैकुंठपुर में विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े करेंगे ध्वजारोहण

kamrun nisha.

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बैकुंठपुर में विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े करेंगे ध्वजारोहण

कोरिया, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर वे जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न आयोजन होंगे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए रामानुज मिनी स्टेडियम में तैयारियां तेजी से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *