स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, उपभोक्ताओं से भरवाए आवेदन बढ़े बिजली बिलों से परेशान आम जनता और व्यापारियों ने जताया समर्थन, बोले—बिजली न्याय आंदोलन में हमारा साथ
kamrun nisha

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, उपभोक्ताओं से भरवाए आवेदन
बढ़े बिजली बिलों से परेशान आम जनता और व्यापारियों ने जताया समर्थन, बोले—बिजली न्याय आंदोलन में हमारा साथ
शिवपुर-चरचा (कोरिया)। शिवपुर-चरचा नगरपालिका क्षेत्र में स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का जनअभियान जारी है। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवपुर-चरचा के कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा स्मार्ट मीटर हटाने के लिए आवेदन फार्म भरवाए।
इस दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायत करते हुए अपनी नाराजगी जताई। आम नागरिकों ने भी फार्म भरकर कांग्रेस के बिजली न्याय आंदोलन को समर्थन दिया और कहा कि स्मार्ट मीटर हटाने की मांग राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाई जानी चाहिए।
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार की बिजली नीति से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पार्टी अब घर-घर जाकर आवेदन भरवाने का अभियान जारी रखेगी तथा एकत्रित आवेदनों के आधार पर बिजली विभाग का घेराव कर स्मार्ट मीटर वापस लेने, बढ़ी बिजली दरें कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग को मजबूती से उठाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लकड़ा, अजय सिंह, हेमसागर यादव, भूपेंद्र यादव, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, रियाजउद्दीन, जाग्रत कुर्रे, संजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष शिवपुर चरचा नगरपालिका लालमुनि यादव, एजाज़ गुड्डू, आरिफ, विक्रांत सिंह एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

