स्व. रामधनी गुप्ता ‘गुल्लू गुप्ता’ की पावन स्मृति में दो दिवसीय आयोजन, उत्तर प्रदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच और दमखम. प्रेमबाग में 15-16 अगस्त को गूंजेगी पहलवानों की हुंकार, सजेगा भव्य कुश्ती दंगल
kamrun nisha.

प्रेमबाग में 15-16 अगस्त को गूंजेगी पहलवानों की हुंकार, सजेगा भव्य कुश्ती दंगल
स्व. रामधनी गुप्ता ‘गुल्लू गुप्ता’ की पावन स्मृति में दो दिवसीय आयोजन, उत्तर प्रदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच और दमखम
बैकुंठपुर। नगरवासियों और खेल प्रेमियों के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोमांच और उत्साह से भरपूर भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नगर के प्रेमबाग परिसर में आगामी 15 एवं 16 अगस्त को दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। यह आयोजन स्व. श्री रामधनी गुप्ता (गुल्लू गुप्ता) की पावन स्मृति को समर्पित है। कार्यक्रम के आयोजक सीए प्रशान्त गुप्ता हैं।
दो दिनों तक चलने वाले इस भव्य कुश्ती दंगल में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के उत्कृष्ट एवं नामी पहलवान अखाड़े में उतरकर अपने शानदार दांव-पेंच, शक्ति और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पहलवानों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अखाड़े में पहलवानों की जोरदार भिड़ंत और दमदार दांव-पेंच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजक परिवार की ओर से नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे इस पारंपरिक खेल आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करें। आयोजन को लेकर नगर में भी उत्साह का माहौल है और कुश्ती प्रेमी इस भव्य दंगल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन 15 एवं 16 अगस्त को दोपहर 2 बजे से प्रेमबाग परिसर में होगा। आयोजक सीए प्रशान्त गुप्ता ने नगरवासियों एवं खेल प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
कार्यक्रम एक नजर में
📅 दिनांक: 15 एवं 16 अगस्त
⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे से
📍 स्थान: प्रेमबाग परिसर, बैकुंठपुर
🎯 प्रशांत गुप्ता बड़े ही सुलझे हुए व्यक्ति है
