भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में युवा चेहरे को जिम्मेदारी, CA प्रशांत गुप्ता बने जिला सह संयोजक
kamrun nisha
भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में युवा चेहरे को जिम्मेदारी, CA प्रशांत गुप्ता बने जिला सह संयोजक
बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, जिला कोरिया में संगठन ने युवा और सक्रिय चेहरे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा जारी जिला पदाधिकारियों की सूची में बैकुण्ठपुर निवासी सीए प्रशांत गुप्ता को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों में उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधुसूदन साहू द्वारा 15 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची घोषित की गई। इसी सूची में सीए प्रशांत गुप्ता को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत गुप्ता युवा होने के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी पेशेवर पहचान रखते हैं। संगठन में उन्हें मिली जिम्मेदारी को नगरीय निकायों से जुड़े विषयों, वित्तीय पारदर्शिता, सुशासन और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगरीय निकायों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नई सोच को संगठन से जोड़ने की दिशा में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण है। प्रशांत गुप्ता की पेशेवर पृष्ठभूमि का लाभ संगठन को नगरीय निकायों से संबंधित विषयों को समझने और प्रभावी तरीके से उठाने में मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रशांत गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी

